ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की मनी 217वीं जयंती

Updated:
विज्ञापन
ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की मनी 217वीं जयंती

सर्वांगीण विकलांग विकास केंद्र द्वारा संचालित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, श्रीअमड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ पीयूष रंजन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता स्वराज व समाजसेवी जतिन कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर ब्रेल लिपि के जनक लुई ब्रेल की 217वीं जयंती रविवार को जिले के श्रीअमड़ा में विविध कार्यक्रमों के साथ श्रद्धा व उत्साहपूर्वक मनायी गयी. सर्वांगीण विकलांग विकास केंद्र द्वारा संचालित नेत्रहीन आवासीय विद्यालय, श्रीअमड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फूलो झानो मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ पीयूष रंजन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ श्वेता स्वराज व समाजसेवी जतिन कुमार उपस्थित थे. शुरुआत अतिथियों ने केक काटकर की. इस अवसर पर डॉ पीयूष रंजन ने कहा कि लुई ब्रेल ने ऐसी लिपि का आविष्कार किया, जिसने दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में नयी रोशनी दी, उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया. विद्यालय के संचालक शिवनंदन महतो ने कहा कि लुई ब्रेल ने नेत्रहीनों को पढ़ने-लिखने की शक्ति देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया है. कार्यक्रम में शिक्षक तापस कुमार दास, संजय कुमार ठाकुर, वार्डन सलोनी हेंब्रम समेत अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसी क्रम में नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन, दिव्यांग विधवा व वृद्धा जन कल्याण मोर्चा तथा बिरसा दिव्यांग समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, श्रीअमड़ा चौक में भी लुई ब्रेल जयंती समारोह का आयोजन किया गया. अध्यक्षता नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन झारखंड शाखा के महासचिव संजीव कुमार मोहली ने की. इस अवसर पर दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों ने शिव पहाड़ चौक से प्रभात फेरी निकाली. जिसे अतिथियों ने रवाना किया. प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनर्वास केंद्र पहुंची, जहां मुख्य समारोह आयोजित हुआ. समारोह में ट्रक ऑनर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार साह, बिरसा दिव्यांग समिति के अध्यक्ष नीतेश कुमार, संरक्षक रवि रंजन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे. शुभारंभ लुई ब्रेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया. दृष्टिबाधित बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया. अतिथियों ने एक स्वर में दिव्यांगजनों को आगे बढ़ने का संदेश देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. इसमें सैकड़ों की संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola