काठीकुंड में किशाेरी को भगा ले जाने का मामला दर्ज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 6:38 PM
बहला-फुसला कर किशोरी को भगा ले जाने को लेकर काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
काठीकुंड. प्रेम प्रसंग में बहला-फुसला कर 17 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में उसके दादा द्वारा काठीकुंड थाना में मामला दर्ज कराया गया है. तेलियाचक निवासी बुजुर्ग ने बताया कि बड़े बेटे के निधन के बाद से पोती की पढ़ाई-लिखाई, भरण-पोषण वही करते थे. बताया कि पड़ोस में रहने वाले पाकुड़िया थाना क्षेत्र के मोंगलाबांध निवासी मोनू पाल उनकी पोती को प्रेम जाल में फंसा कर बहला फुसला रहा था. इसकी जानकारी होने पर उनसे विवाद भी हुआ था. किशोरी के दादा के आवेदन के अनुसार 31 मार्च को देर रात नाबालिग पोती घर से गायब थी. सुबह पता चला कि लड़का भी रात से घर से गायब है. काफी दिन तक रिश्तेदारों व संभावित जगह पर ढूंढने के बाद लड़की नहीं मिली. अंततः लड़के पर लड़की को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए दादा द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की के दादा के लिखित बयान के आधार पर धारा 363 A के तहत मामला दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










