गोड्डा से रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं के बस को हंसडीहा पुलिस ने रोका
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Aug 2024 11:56 PM
आक्रोशित भाजपा समर्थकों के साथ गोड्डा विधायक अमित मंडल ने सड़क जाम कर दिया. दो घंटे के हाईवोल्टेज ड्रामा के बाद बस को वहां से जाने दिया गया.
हंसडीहा. गुरुवार देर शाम गोड्डा से रांची जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की बस को हंसडीहा चौक के समीप देवघर रोड पर पुलिस ने रोक दिया. भाजपा के ये कार्यकर्ता रांची में भाजयुमो की जनाक्रोश रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे. भाजपा विधायक अमित मंडल भी काफिले के साथ चल रहे थे. पुलिस द्वारा बसों को रोके जाने के बाद तकरीबन दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन ने विधायक और उनके काफिले को जाने दिया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे-133 को हंसडीहा चौक पर जाम कर दिया. जाम के दौरान गोड्डा विधायक अमित मंडल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जानकारी के अनुसार भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता गोड्डा से बसों में सवार होकर रांची जा रहे थे. इसी दौरान हंसडीहा में सभी वाहनों को रोक दिया गया था. बसों को रोके जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये. भाजपा कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बैकफुट पर आ गयी.
————–भाजपा के कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से विरोध के लिए रांची जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर पुलिस ने उन्हें रोका है. पुलिस गुंडे की तरह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार कर रही है. पुलिस जहां रोकेगी भाजपा के कार्यकर्ता वहीं सड़क पर बैठेंगे.– अमित मंडल, भाजपा विधायक, गोड्डा
————–रैली में जाने से भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं रोका गया था. वाहनों की जांच की जा रही थी इसलिए वाहनों को रोका गया था. जांच के बाद वाहनों को छोड़ दिया गया.– प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी हंसडीहाB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










