बोल्डर लदा ट्रेलर पलटा, बांका निवासी चालक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Apr 2024 12:04 AM
गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जीतपुर गांव के पास हुआ हादसा
गोपीकांदर. गोपीकांदर थाना क्षेत्र में जीतपुर गांव के पास बोल्डर लदा 18 पहिया वाला ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें गंभीर रूप से घायल चालक की फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी. हादसे के तुरंत बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा एंबुलेंस बुलाकर गोपीकांदर सीएचसी में चालक सौरभ दास को भर्ती कराया गया. सीएचसी के चिकित्सक ने सौरभ के कान-नाक से ब्लड निकल आने की पर नाजुक स्थिति देख दुमका रेफर कर दिया था. इसी क्रम में उसने रास्ते में दम तोड़ दिया. दुर्घटना के संबंध में खलासी अमन दास ने बताया कि वह दोनों बिहार राज्य के बांका जिला के पोखर ओसदा गांव के रहनेवाले हैं. दोनों बेगूसराय से सुग्गापहाड़ी पत्थर खदान में बोल्डर लेने आये थे. जीतपुर डाउन में ब्रेक नहीं लगने के कारण ट्रेलर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया. उपचालक ने बताया कि जीतपुर के ग्रामीणों के द्वारा निर्देश है कि गांव में खलासी गाड़ी से उतरकर आगे चलेगा, जबकि चालक गाड़ी को धीरे-धीरे खलासी के पीछे बढ़ेगा. चालक सौरभ भी इसी प्रकार वाहन को लेकर जा रहा था, लेकिन अचानक मोड़ के पास गड्ढे में वाहन पलट गया. फोटो—
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










