ePaper

मंडल अध्यक्ष के दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी गयी

Updated at : 23 Mar 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष के दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को भेजी गयी

रायशुमारी प्रक्रिया के दौरान सभी मंडलों के संभावित अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया.

विज्ञापन

भाजपा की बैठक में संगठन को सशक्त बनाने पर दिया जोर संवाददाता, दुमका भाजपा के संगठन पर्व के तहत मंडल अध्यक्ष चुनाव को लेकर दुमका विधानसभा में रायशुमारी बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने की, जबकि जिला चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे. पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश मंत्री रविकांत मिश्रा, जिला चुनाव सह अधिकारी सुरेश मुर्मू और बबलू मंडल मौजूद थे. रायशुमारी प्रक्रिया के दौरान सभी मंडलों के संभावित अध्यक्ष पद के दावेदारों के नामों पर विचार-विमर्श किया गया. इसके बाद दावेदारों की सूची तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गयी. ताकि संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया. जिला चुनाव अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सशक्त संगठन है, जहां हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलता है. मंडल अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक है. पार्टी का आधार और मजबूत होगा. संगठन को ऊर्जावान नेतृत्व मिलेगा. जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि भाजपा का संगठन पर्व केवल प्रक्रिया नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में आगे लाने का अवसर है. मंडल अध्यक्षों के चुनाव में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है. ताकि योग्य व समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिले. प्रक्रिया न केवल संगठन की जड़ों को मजबूत करेगी, बल्कि चुनावों में भाजपा को और अधिक सशक्त बनायेगी. जिला मीडिया सह प्रभारी नवल किस्कू ने बताया बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरेंद्र सिंह मुन्ना, गौरीशंकर यादव, डॉ शर्मिला सोरेन, डॉ अंजुला मुर्मू, निवास मंडल, अनुज आर्या, जिला महामंत्री पवन केसरी, जिला उपाध्यक्ष मार्शल ऋषिराज टुडू, धर्मेंद्र सिंह बिट्टू, पिंटू साह, विवेकानंद राय, जिला मंत्री गुंजन मरांडी, सोनी हेंब्रम, मोर्चा अध्यक्ष श्रीधर दास, ममता साह, मृणाल मिश्रा, दिनेश सिंह, पंकज वर्मा, मणिलाल गृही, गणपति पाल, सहदेव मरांडी, अरविंद दुबे, दीपाली मंडल, अजय गुप्ता, ओम केसरी, सुजीत यदुवंशी, बिमल मरांडी, मनीष कुमार, कुश कुमार, इंद्रजीत कुमार समेत मंडल एवं जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं चुनाव समिति के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola