सड़क दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत, बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन

गोपाल लोहार पल्सर बाइक से महिषामुंडा गांव से दुमका की ओर जा रहे थे. शिकारपुर के तीखे मोड़ के पास एक टोटो ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी.

विज्ञापन

मसलिया. थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव के पास शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान नाला थाना क्षेत्र के महिषामुंडा गांव निवासी गोपाल लोहार (38) के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपाल लोहार पल्सर बाइक से महिषामुंडा गांव से दुमका की ओर जा रहे थे. इसी दौरान शिकारपुर के तीखे मोड़ के पास एक टोटो ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े. हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आयी. घटना की सूचना मिलने पर मसलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस से दुमका भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, दुर्घटनास्थल से पल्सर बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है. बताया गया कि मृतक पेशे से ड्राइवर था. दूसरी घटना में बुजुर्ग घायल : इधर, मसलिया थाना क्षेत्र के नागरापाथर गांव में एक अन्य सड़क दुर्घटना में 75 वर्षीय बुजुर्ग गोबर्धन साह गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया गया कि वे घर से दुकान की ओर जा रहे थे, तभी दलाही की ओर से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस पीछा कर ट्रक को रोकते हुए थाना ले आयी. घायल बुजुर्ग को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मसलिया ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया गया. पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola