हादसा : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
हादसा : अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक जामा थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के तररा गांव का रहनेवाला था.

विज्ञापन

दुखद. दुमका–मसलिया मार्ग पर जामा में निश्चितपुर के पास हादसा प्रतिनिधि,जामा जामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका–मसलिया मुख्य मार्ग पर निश्चितपुर गांव के पास रविवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 37 वर्षीय बाइक सवार मिलन गोराई पिता बुधन गौरांई की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार मृतक जामा थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के तररा गांव का रहनेवाला था. वह अपने निजी काम से वापस घर लौट रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करने की कोशिश की, लेकिन युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही जामा के एसआइ सुभाष एक्का दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है. शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola