हादसा : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

Updated:
विज्ञापन
हादसा : खड़े ट्रक से टकरायी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल, रेफर

मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरालजोरी फुटबॉल मैदान के पास हादसा.

विज्ञापन

मसलिया. मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरालजोरी फुटबॉल मैदान के पास दुमका–नाला मुख्य पथ पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि मेला देखकर लौट रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हादसे में बाइक चालक कुंडहित थाना क्षेत्र निवासी प्रवीण मरांडी 27 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना में उसे आंख, माथा, ललाट समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी. टक्कर के बाद युवक सड़क पर बेसुध हालत में पड़ा रहा. बाइक पर दो लोग सवार थे, जिसमें चालक को गंभीर चोटें आयी हैं. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मसलिया पुलिस को जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर कर दिया. बताया कि घायल युवक अपने साथियों के साथ नूनबिल मेला देखने गया था. लौटने के क्रम में हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola