भागलपुर लोकसभा से नव निर्वाचित सांसद अजय मंडल व धनबाद से ढुल्लू महतो ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा अर्चना की

दुध, गुड़, दही, ईख के रस से भोलेनाथ का अभिषेक किया. पूजनोपरांत मंदिर के पंडा पुरोहितों ने आशीर्वाद दिया. दोनों सांसद ने बताया कि भोलनाथ से मनौती की थी कि चुनाव जीतने के बाद बासुकिनाथ
बासुकिनाथ. भागलपुर लोकसभा से दूसरी बार जदयू के सांसद बने अजय मंडल और धनबाद लोकसभा से नव निर्वाचित भाजपा के सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को बाबा बासुकिनाथ में हाजिरी लगाई. दोनों सांसद ने सहयोगियों के साथ बाबा बासुकिनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. उनके तीर्थ पुरोहित पंडितों ने फौजदारी बाबा, माता पार्वती, माता काली, शत्रुसंहारिणी माता बंगलामुखी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना व वैदिक आरती कराई. दुध, गुड़, दही, ईख के रस से भोलेनाथ का अभिषेक किया. पूजनोपरांत मंदिर के पंडा पुरोहितों ने आशीर्वाद दिया. दोनों सांसद ने बताया कि भोलनाथ से मनौती की थी कि चुनाव जीतने के बाद बासुकिनाथ में आकर पूजा करेंगे. भोलेनाथ की कृपा से ही यह सब संभव है. मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










