निर्धारित समय पर ही दफ्तरों में होगा झंडोत्तोलन : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन
निर्धारित समय पर ही दफ्तरों में होगा झंडोत्तोलन : बीडीओ

प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख मर्सीलता मरांडी और बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी की संयुक्त अध्यक्षता में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी व प्रखंड में चल रहे विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रमुख मर्सीलता मरांडी और बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी की संयुक्त अध्यक्षता में 78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारी व प्रखंड में चल रहे विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य, प्रखंड के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने निर्देश दिया कि स्वतंत्रता दिवस पर सभी सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में झंडोतोलन निर्धारित समय पर ही किया जाये. उन्होंने कहा कि जो संस्थान निर्धारित समय का पालन नहीं करेंगे, उनके नाम को अगले अवसर की समय सारणी से हटा दिया जायेगा. बैठक में सीडीपीओ गीता एल्बीना बेसरा, सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया संघ के अध्यक्ष ज्योतिष बास्की, पंचायती राज पदाधिकारी उमेश साह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवेश सिंह, विशाल कुमार, सुधांशु सुमन आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola