बासुकिनाथ में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे

जनसंपर्क करती भाजपा महिला मोर्चा के महामंत्री मनोरमा देवी व अन्य
बासुकिनाथ. भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री मनोरमा देवी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा के नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई. बैठक को संबोधित करते हुए मनोरमा देवी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महिला मोर्चा की अहम भूमिका है. महिला मोर्चा के सदस्य घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान एवं कल्याण को लेकर चलाई गयी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें. मनोरमा देवी ने नपं क्षेत्र में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगे. कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित है. आमजनों को इससे अवगत कराते हुए पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए उन्हें प्रेरित करें. वहीं, मनोरमा देवी ने कई महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलायी और माला पहनकर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर पिंकी देवी, सरिता देवी, पुष्पलता देवी, आरती देवी सहित महिला मोर्चा के दर्जनों सदस्य सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










