Basant Soren vs Sunil Soren: हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को दुमका में मिल रही कड़ी टक्कर

Basant Soren vs Sunil Soren Seat Result
Basant Soren vs Sunil Soren Election Result: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में हेमंत सोरेन के भाई और झामुमो के दुमका प्रत्याशी बसंत सोरेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बना ली है.
Basant Soren vs Sunil Soren : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन को कड़ी टक्कर मिल रही है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुनील सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बसंत सोरेन के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं.
बसंत सोरेन को 8 राउंड के बाद मिले 32,854 वोट
दुमका विधानसभा सीट पर 21 में से 8 राउंड की गिनती हो चुकी है. शुरुआती मतगणना में सुनील सोरेन से पिछड़ने के बाद बसंत सोरेन ने बढ़त बना ली है. बसंत सोरेन 871 मतों से आगे चल रहे हैं. बसंत को अब तक 32,854 वोट मिले हैं. सुनील सोरेन को 31,983 वोट मिले हैं.
दुमका विधानसभा सीट पर हुई थी 70.56 फीसदी वोटिंग
दुमका विधानसभा सीट पर झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित इस सीट पर 70.56 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे. वर्ष 2019 के चुनाव में हेमंत सोरेन ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने दुमका सीट छोड़ दी, तो बसंत सोरेन उपचुनाव जीतकर विधायक बने थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




