Bottom News : बड़े भाग्य से मिला है तन, भक्ति से ही मोक्ष प्राप्ति संभव

Updated at : 04 Mar 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
Bottom News : बड़े भाग्य से मिला है तन, भक्ति से ही मोक्ष प्राप्ति संभव

हंसडीहा क्षेत्र के योगिया पहाड़ विशनपुर धनबै में मंगलवार से दो दिवसीय झारखंड प्रांतीय संतमत सत्संग का शुभारंभ किया गया. संतमत के आयोजन में कुप्पाघाट भागलपुर से गुरुचरण सेवी प्रमोद जी महाराज के साथ स्वामी गुरुनंदन, स्वामी सत्यप्रकाश, स्वामी नरेशानंद, स्वामी मनु बाबा, स्वामी सत्यानंद एवं सत्संग-सरोवर पत्रिका के संपादक प्रो ओम प्रकाश मंडल पधारे हैं.

विज्ञापन

धनवै में प्रांतीय संतमत सत्संग का आयोजन, बोले स्वामी प्रमोद महाराज प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा क्षेत्र के योगिया पहाड़ विशनपुर धनबै में मंगलवार से दो दिवसीय झारखंड प्रांतीय संतमत सत्संग का शुभारंभ किया गया. संतमत के आयोजन में कुप्पाघाट भागलपुर से गुरुचरण सेवी प्रमोद जी महाराज के साथ स्वामी गुरुनंदन, स्वामी सत्यप्रकाश, स्वामी नरेशानंद, स्वामी मनु बाबा, स्वामी सत्यानंद एवं सत्संग-सरोवर पत्रिका के संपादक प्रो ओम प्रकाश मंडल पधारे हैं. स्वामी प्रमोद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य शरीर में सभी देवता तीर्थ एवं विधाये है. गुरु के शरण में जाने से सभी देवता तीर्थ एवं विधाये प्राप्त हो जाते हैं. अतः देव दुर्लभ तन से गुरु की भक्ति करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मानव तन की उपादेयता प्रभु भक्ति में है विषयों का सुख क्षणिक और दुखदाई होता है. इसलिए कहा ही जाता है कि बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है. साधना से ही इसमें मोक्ष का द्वार मिलता है. ऐसे दुर्लभ शरीर को पाकर जो ईश्वर की भक्ति नहीं करते हैं. वह परलोक में दुःख पाते है. बाद में सिर धुन धुन कर पछताता है और झूठ ही काल-कर्म को दोष लगता है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन में सत्संग की बड़ी आवश्यकता है. जीवन में सत्संग को अपनाये बिना सुख, शांति की कल्पना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि संतों के दिखाये मार्ग पर चलकर सदगुरु महाराज की स्तुति करने से जीवन में आनेवाली बाधा दूर होती है. कहा कि परमात्मा की प्राप्ति अपने अंदर में होगी. इसके लिए गुरु से युक्ति जान कर भक्ति करनी चाहिए. वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक विजय बाबा, अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद मंडल, उपाध्यक्ष नंदकिशोर प्रसाद साह, सचिव राजकिशोर राउत, उपसचिव सोनू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभु प्रसाद मंडल, उप कोषाध्यक्ष नरेश दास के साथ सैकड़ों अनुयायी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola