तीरंदाजी में अजय ने लगाया सबसे सटीक निशाना

Updated at : 23 Feb 2025 8:38 PM (IST)
विज्ञापन
तीरंदाजी में अजय ने लगाया सबसे सटीक निशाना

राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव 2025 के अंतर्गत हिजला मेला परिसर में रविवार को पुरुष तथा विभिन्न आयु वर्ग के महिलाओं के लिए राजकीय जनजातीय हिजला मेला खेलकूद समिति द्वारा कई प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.प्रतियोगिता में बड़ी तादाद में ग्रामीण क्षेत्र से आये बच्चियों एवं महिलाओं सहित पुरुषों ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट खेल कौशल से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया. 12 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए आयोजित 50 मीटर की दौड़ में संतरी हेम्ब्रम, रौशनी मरांडी तथा लक्ष्मी कुमारी 14 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं के लिए आयोजित सुई धागा दौड़ में दीपिका कुमारी ,नीलम मरांडी तथा एलिसा सोरेन,जलेबी दौड़ में बिजली हेम्ब्रम, दीपिका कुमारी तथा सपना मरांडी, गोली चम्मच दौड़ में स्वर्णतारिका मुर्मू, शर्मिला मुर्मू तथा सुमन बास्की,100 मीटर की दौड़ में तृप्तिलता हांसदा , बिजली हेम्ब्रम तथा मर्शिला मुर्मू जबकि महिलाओं के लिए आयोजित मटका फोड़ प्रतियोगिता में संजोली हेम्ब्रम, गिनी मरांडी तथा सोना मुनि हेम्ब्रम,म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में कहां कनकलता बास्की, संगीता हांसदा तथा तथा सुनीता हांसदा क्रमशः पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं. पुरुषों के लिए आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में अजय सोरेन , जयराम हांसदा तथा गोविंद हांसदा क्रमशः पहले से तीसरे स्थान पर रहे. सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि राजकीय जनजातीय हिजला मेला आयोजन समिति के सचिव प्रशिक्षु आइएएस सह अनुमंडलाधिकारी दुमका अभिनव प्रकाश तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद स्थापना उपसमाहर्ता दुमका अब्दुल समद,सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी दुमका महेंद्र मांझी,जिला खेलकूद पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार, अंचलाधिकारी दुमका अमर कुमार एवं अंचलाधिकारी जामताड़ा अभिश्वर मुर्मू ने नकद तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. आयोजन की सफलता में गोविंद प्रसाद, वरुण कुमार,अरविंद कुमार,मदन कुमार, अमरनाथ चौधरी,मुकेश कुमार, देवीधन टुडू,जयराम शर्मा, संदीप कुमार जय, संतोष गोस्वामी,विद्यापति झा,शिशिर कुमार घोष, हैदर हुसैन,डॉ रुपम कुमारी, वंशीधर पंडित,ज्ञान प्रकाश,निर्मल हांसदा, विनय कुमार सिंह,अमित कुमार, रंजीत कुमार मिश्रा,देवीधन टुडू, सुशील हेंब्रम, रंजन मुर्मू,असीम हेम्ब्रम ,राजेश हेम्ब्रम,अग्नेश मुर्मू,ललित कुमार झा, मंतोष कुमार तिवारी,आशीष रंजन भारती, सुनेन्दु सरकार आदि की भूमिका सराहनीय रही. —————————————— म्यूजिकल चेयर में कनकलता और मटका फोड़ सजोली ने जीती बाजी 50 और 100 मी. दौड़ में संतरी और तृप्तिलता ने लगाई सबसे तेज दौड़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola