ePaper

अभाविप का स्थापना दिवस नौ को, मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

Updated at : 06 Jul 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
अभाविप का स्थापना दिवस नौ को, मेधावी विद्यार्थी होंगे सम्मानित

प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 09 जुलाई बुधवार को श्री अग्रसेन भवन दुमका में सुबह 11 बजे से किया जायेगा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाती रही है. इस साल परिषद के दुमका नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय छात्र दिवस पर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 09 जुलाई बुधवार को श्री अग्रसेन भवन दुमका में सुबह 11 बजे से किया जायेगा. नगर अध्यक्ष विरेन गोराई और नगर मंत्री गणेश मुर्मू ने बताया कि समारोह में प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया जायेगा. सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग से कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने की अपील की है. परिषद ने उम्मीद जतायी है कि समारोह से युवाओं में नयी ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरुकता उत्पन्न होगी. मौके पर विभाग संगठन मंत्री हिमांशु दूबे मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola