ePaper

नदी से स्नान कर लौट रही किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज

Updated at : 25 Oct 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
नदी से स्नान कर लौट रही किशोरी से छेड़खानी, केस दर्ज

पीड़िता के आवेदन पर हंसडीहा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा थाना क्षेत्र की किशोरी ने स्थानीय युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पीड़िता ने हंसडीहा थाने में आवेदन दिया है. बताया कि 23 अक्तूबर को वह नदी से स्नान कर घर लौट रही थी. इसी दौरान कमारचक गांव निवासी धनंजय राय (30) पहले से मौजूद था. वह उसके पीछे-पीछे चलने लगा. रास्ते में उसने बातचीत करने की कोशिश की. लेकिन जब वह जवाब नहीं दिया तो आरोपी ने जबरन उसे पास के धान के खेत में पटक दिया. पीड़िता के अनुसार, जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो युवक ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया. वह कुछ देर के लिए बेहोश हो गयी. करीब 10–15 मिनट बाद जब किशोरी को होश आया तो आरोपी वहां से फरार हो चुका था. उसका मोबाइल भी लेकर भाग गया था. इस घटना की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी. इंसके बाद हंसडीहा थाना में कांड संख्या 95/25 दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola