ePaper

गोपीकांदर में बूढ़ी मां की पीट कर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 16 Mar 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
गोपीकांदर में बूढ़ी मां की पीट कर ले ली जान, आरोपी गिरफ्तार

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के धोबाचापड़ गांव में एक बेटे ने अपनी बूढ़ी मां की पीट-पीटकर जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटा जियालाल देहरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर (दुमका) गोपीकांदर थाना क्षेत्र के धोबाचापड़ गांव में एक बेटे ने अपनी बूढ़ी मां की पीट-पीटकर जान ले ली. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटा जियालाल देहरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया है. घटना शुक्रवार रात की है. मृतका 65 वर्षीय चांदमुनी महारानी मूलरूप से धोबाचापड़ गांव के पहाड़िया टोला की रहने वाली थी. मृतका के छोटे बेटे बाबूराम देहरी ने बताया कि वह काम करने गया हुआ था. शुक्रवार शाम को घर पहुंचा. मौत कैसे हुई उसकी जानकारी नहीं है. घटना के संबंध में आरोपी की पत्नी प्रमिला महारानी ने बताया कि शुक्रवार को सभी होली मना रहे थे. शाम करीब 4 बजे मां चांदमुनी महारानी और बेटा जियालाल देहरी के बीच कहासुनी हुई. इसी बीच जियालाल ने डंडे से अपनी मां को पीटने लगा, वह दोनों के बीच झगड़ा में बीच-बचाव किया. रात करीब 9 बजे सास की मौत हो गयी. ग्राम प्रधान चंद्रराय मरांडी ने बताया कि जियालाल ने अपनी मां को डंडे से पीटा, जिसके बाद रात में उसकी मौत हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola