प्रमुख : हाट गये किसान के घर का ताला तोड़कर जेवर व नकदी की चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरों ने पुतुल कोटवार के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर रखे बक्से से जरूरी कागजात, करीब 17 भर चांदी के जेवर और 16 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली.

विज्ञापन

वारदात. रामगढ़ थाना क्षेत्र में बदरा गांव की घटना, ग्रामीणों में दहशत मवेशी चरा कर घर लौटी पत्नी, तो घर में बिखरा मिला सामान प्रतिनिधि, रामगढ़ रामगढ़ थाना क्षेत्र की सदर पंचायत धोबा स्थित बदरा गांव में दिन-दहाड़े चोरी की घटना सामने आयी है. चोरों ने पुतुल कोटवार के घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ कर अंदर रखे बक्से से जरूरी कागजात, करीब 17 भर चांदी के जेवर और 16 हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली. पुतुल पेशे से किसान हैं. गुरुवार को वह रामगढ़ के साप्ताहिक हाट में हरा मटर बेचने गये थे, जबकि उनकी पत्नी मंदोदरी देवी मवेशी चराने बाहर गयी थीं. घर सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. शाम में जब मंदोदरी देवी मवेशियों के साथ लौटीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर का सामान बिखरा पड़ा था. अटैची में रखे कागजात, जेवर और नकदी गायब थे. सूचना मिलते ही पुतुल कोटवार घर पहुंचे और आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने रामगढ़ थाने में सूचना दी. थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. जल्द ही चोरों का पता लगाया जायेगा. घटना से ग्रामीणों में दहशत है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola