मेले से लौट रहे युवक को हाइवा ने मारी टक्कर, दुमका रेफर

Updated:
विज्ञापन

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़ के पास हादसा.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर गोविंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाइवे पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़ के पास गुरुवार देर रात अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी पहचान गोपीकांदर थाना क्षेत्र के छत्तरचुंआ स्कूल टोला निवासी जोसेफ मरांडी के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गोपीकांदर थाने की पेट्रोलिंग टीम ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉ पंचम लाल ने प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सक ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण आठ टांके लगाने पड़े हैं. बेहतर इलाज और सीटी स्कैन के लिए घायल युवक को निजी वाहन से फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका रेफर किया गया. परिजनों के अनुसार, जोसेफ मरांडी गुरुवार रात बाइक से काठीकुंड स्थित दानीनाथ मेले से लौट रहे थे. इसी दौरान कारूडीह मोड़ के पास अज्ञात हाइवा ने टक्कर मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola