रास मेले में दिखी संताली संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन
रास मेले में दिखी संताली संस्कृति की झलक

शुभारंभ झामुमो नेता कुणाल सिंह उर्फ झुन्नू सिंह ने किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा जामा प्रखंड अंतर्गत लगला पंचायत के वैसा गांव में आयोजित रास मेला पर संताली सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ झामुमो नेता कुणाल सिंह उर्फ झुन्नू सिंह ने किया. इसमें बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. इससे पूर्व अतिथि समेत उपस्थित लोगों ने देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उल्लेखनीय है कि लगला–वैसा रास मेला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रहती है. इस वर्ष मेले में विशेष रूप से अधिक चहल-पहल देखी गयी. मेले पर आयोजित संताली सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया. पारंपरिक नृत्य, गीत और वेशभूषा ने पूरे क्षेत्र को उत्सवमय वातावरण से भर दिया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी. स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया. मौके पर महादेव सोरेन, बाबूसोले टुडू, प्रेमनाथ कुंवर, शिशु हेंब्रम, मनोज दर्वे, माइकेल सोरेन, रूबीलाल किस्कू, झामुमो महिला मोर्चा की सविता सोरेन, भगवती देवी, सबीना मुर्मू, मीना मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola