ePaper

सिंचाई कूप में डूबने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

Updated at : 29 Jul 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई कूप में डूबने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत

रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना गांव में मंगलवार सुबह की घटना

विज्ञापन

रामगढ़. रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना गांव में मंगलवार को सिंचाई कूप में डूबने से नौ वर्षीय बालिका की मौत हो गयी. मृत बच्ची महुबना निवासी योगेंद्र मरीक तथा आरती देवी की बेटी मुस्कान कुमारी थी. वह राजकीय मध्य विद्यालय महुबना में चतुर्थ वर्ग में पढ़ती थी. मंगलवार की सुबह के लगभग 9:00 बजे से वह अपने घर से लापता थी. आसपास में खोज करने के बाद उसके परिजनों ने सोशल मीडिया के स्थानीय व्हाट्सएप समूहों में उसके गायब होने की जानकारी भी साझा करते हुए उसकी खोज में मदद करने का लोगों से आग्रह भी किया था. खोजबीन के क्रम में किसी को उसके कुएं में गिरकर डूबने का अंदेशा हुआ. इसके बाद पड़ोसियों में परिजनों ने मिलकर कूप में झग्गड़ डालकर उसे तलाशने का प्रयास किया. शाम के लगभग 4:30 बजे मुस्कान का शव सिंचाई कूप से झग्गड़ के सहारे निकाला गया. कूप से बच्ची का शव निकलते ही माहौल गमगीन हो गया. ग्रामीणों ने बालिका के कूप में डूबने के कारण मौत होने की सूचना रामगढ़ थाने को दी. देर शाम तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

RAKESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola