दुमका में असरदार रहा जाम, 148 कार्यकर्ता गिरफ्तार

Updated at : 19 May 2017 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में असरदार रहा जाम, 148 कार्यकर्ता गिरफ्तार

चक्का जाम. विधायक प्रदीप यादव की रिहाई समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर जेवीएम का प्रदर्शन जिले में झाविमो का चक्का जाम असरदार रहा. सुबह से ही कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये. वाहनों के परिचालन को रोकने का प्रयास किया गया. साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. हालांकि पुलिस ने […]

विज्ञापन

चक्का जाम. विधायक प्रदीप यादव की रिहाई समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर जेवीएम का प्रदर्शन

जिले में झाविमो का चक्का जाम असरदार रहा. सुबह से ही कार्यकर्ता सड़क पर उतर आये. वाहनों के परिचालन को रोकने का प्रयास किया गया. साथ ही सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी थी. कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.
दुमका : विधायक प्रदीप यादव की रिहाई समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर दुमका जिले में झारखंड विकास मोरचा के चक्का जाम के आंदोलन का जगह-जगह असर देखने को मिला. पूरे जिले में 148 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया. हालांकि सभी को शाम में छोड़ दिया गया. सुबह-सुबह ही जेवीएम के कार्यकर्ता बसों का परिचालन ठप कराने बस स्टैंड पहुंचे गये थे. रिंग रोड से लेकर दुमका-पाकुड़, दुमका-देवघर, दुमका-सिउड़ी तथा दुमका-मसलिया रोड में जगह-जगह कार्यकर्ता चक्का जाम को सफल बनाने के लिए सड़क पर डटे हुए थे.
दुमका में जिला अध्यक्ष बिट्टू सिंह की अगुआई में केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, पिंटू अग्रवाल, छोटू मुर्मू, अंजुला मुर्मू आदि चक्का जाम कराने निकले थे. इनलोगों ने डीसी चौक में भी प्रदर्शन किया तथा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए पूंजीपतियों के लिए काम करने वाली सरकार बताया. हालांकि कार्यकर्ता तुरंत गिरफ्तार भी कर लिया गया.
श्रीअमड़ा में भी छात्र कार्यकर्ताओं को चक्का जाम कराते देखा गया. हालांकि जामा और जरमुंडी में ही बड़ी तादाद में ट्रक रोक लिया गया था. इसलिए यहां जाम से उतना असर नहीं दिखा. दोपहर से पूर्व ही एसडीओ जेपी झा ने दल-बल के साथ पहुंच कर जेवीएम नेताओं कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी करायी. नगर थाना में 22 व मुफस्सिल में 15 सहित जिले में 148 कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दिये जाने की सूचना जिला प्रशासन से मिली है.
मसलिया में प्रखंड अध्यक्ष निरेन चंद्र पाल के नेतृत्व में गुरुवार को दुमका नाला मुख्य मार्ग के दलाही चौक में चक्का जाम किया. कार्यकर्ता यहां जेल का फाटक टूटेगा प्रदीप यादव छूटेगा जैसे कई नारे लगा रहे थे. चक्का जाम का असर मसलिया क्षेत्र में सुबह से 12 बजे तक देखा गया. दुकानें रोजाना के जैसे ही खुली थी.
मौके पर शिबू सोरेन, दुखु मोहली, जितेश्वर हांसदा, वेटका, दिनेश सोरेन, विशु कोल, शिशुधन मुर्म, बबलू महतो, उत्पल झा, वासुदेव सिंह पुलिस हांसदा, सुदामा सोरेन, मुबारक अंसारी, समर कोल, रुबिमान मुर्मू, फिलिप मुर्मू, सनत हरि, विश्वनाथ मोलबिन आदि मौजूद थे.
रामगढ़ में चक्का जाम बेअसर रहा. प्रखंड अघ्यक्ष जीतलाल राय की अगुआई में रामगढ़ में आंदोलन करते वक्त पुलिस ने जीतलाल राय समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
सड़क पर बड़ी छोटी गाड़ियों का आना-जाना जारी रहा. सरैयाहाट में झाविमो कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आहुत चक्का जाम को सफल बनाने के लिए देवघर-सरैयाहाट एनएच-133 सड़क मार्ग को घंटों जाम कर दिया था. जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर छोटी व बड़ी वाहनों की लंबी कतारे लग गयी़ वाहन पर सवार यात्री गरमी में काफी परेशान दिखे. पुलिस जाम करने वालों को काफी समझाया बुझाया. काफी देर बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी़
मौके पर पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, सुबोध यादव, पुरुषोत्तम सिंह, विनोद यादव, बैकुंठ यादव, दीपक कुमार, श्रीपति यादव, प्रभु दयाल शर्मा, नकुल लोधवाईन, संजय यादव, बबलू मंडल, राजेश शर्मा, सुभाष यादव, मिथलेश यादव, दिनेश यादव, नरेश यादव, करीम अंसारी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद थे़
रानीश्वर में झाविमो का आंदोलन बेअसर रहा. प्रतिदिन की तरह यहां सड़कों पर गाड़ियां चली़ कुछ यात्री बसें नहीं चलने से थोड़ी परेशानी जरूर हुई पर शासन सतर्क रहा. शिकारीपाड़ा प्रखंड में झाविमो द्वारा आयोजित चक्का जाम का आंशिक प्रभाव पड़ा. आम दिनों की भांति सड़क पर यातायात जारी थी. पत्थर औद्योगिक क्षेत्र में भी चक्का जाम का कोई प्रभाव नहीं पड़ा.
जामा और जरमुंडी में बड़ी तादाद में ट्रकों को रोका गया
काठीकुंड में भी जाम के दौरान लग गयी गाड़ियों की लंबी कतार
काठीकुंड में जेवीएम लेकर प्रखंड अध्यक्ष मो अब्दुस्सलाम अंसारी के नेतृत्व में जाम किया गया. 11 बजे जाम छूटने के बाद गाड़ियों का आवागमन शुरू हुआ. जाम में गाड़ियों की लंबी कतार लग गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola