ePaper

उत्पाद विभाग की टीम महिला से बदसलूकी मामला : राज्य सरकार ने दिया जांच का आदेश, कार्रवाई का भरोसा

Updated at : 27 Mar 2017 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग की टीम महिला से बदसलूकी मामला : राज्य सरकार ने दिया जांच का आदेश, कार्रवाई का भरोसा

undefined दुमका : दुमका के गांधी मैदान के पास हड़िया पोचोय बेचने वाली कुछ महिलाओं के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने मारपीट और बदसलूकी की. पूरे घटनाक्रम को रिकार्ड कर रहे मीडियाकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, इस घटना में दोषी अधिकारियों को कार्रवाई […]

विज्ञापन
undefined
दुमका : दुमका के गांधी मैदान के पास हड़िया पोचोय बेचने वाली कुछ महिलाओं के साथ उत्पाद विभाग की टीम ने मारपीट और बदसलूकी की. पूरे घटनाक्रम को रिकार्ड कर रहे मीडियाकर्मी का मोबाइल तोड़ दिया. इस घटना पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, इस घटना में दोषी अधिकारियों को कार्रवाई का भरोसा दिया है. उत्पाद विभाग टीम की बदसलूकी पर विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन ने भी नाराजगी जतायी है. उन्होंने कहा कि इस तरह का व्यवहार बिल्कुल ठीक नहीं है. ऐसे अधिकारियों और पुलिसकर्मी पर को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.
मामला विधानसभा में भी उठा. ध्यान रहे कि छापेमारी के क्रम में मारपीट और बदसलूकी की थी. जवान महिलाओं को अपशब्द भी कह रहे थे. इस दौरान भिला ईपानी गांव की एक महिला सूरजमुनी हेंब्रम की उनलोगों ने पिटाई भी कर दी. वह जब अपने बरतन की मांग कर रही थी, तो उसे गाली दी गयी और गाड़ी चढ़ा देने की धमकी दी गयी. इतना ही नहीं टीम में शामिल एक जवान ने सूरजमुनी पर बंदूक सीधी कर दी. सूरजमुनी इस कार्रवाई से फफक-फफक कर रो रही थी. उसका कहना था कि जवानों ने पिटाई के साथ-साथ अभद्र व्यवहार भी किया.
समाचार संकलन कर रहे मीडियाकर्मी का मोबाइल तोड़ा
जब इस कार्रवाई को एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का पत्रकार मोबाइल में कैद कर रहा था तो उस जवान ने उसका मोबाइल छीन ली तथा मोबाइल को जमीन पर पटक कर क्षतिग्रस्त कर दिया. बता दें कि नगर पर्षद की मिल्कियत गांधी मैदान पिछले कुछ सालों से हड़िया-पोचोय बिक्री का केंद्र बना हुआ है. जहां हर दिन दर्जनों आदिवासी महिलाएं हड़िया-पोचोय बेचने के लिये आती हैं.
रविवार को सुबह उत्पाद विभाग की एक टीम बिना नंबर की लाल रंग की सूमो गाड़ी से गांधी मैदान पहुंची थी तथा हड़िया-पोचोय से भरे कंटेनर को जब्त करने लगी. महिला को धमकाने के बाद सब कुछ रिकॉर्ड होता देख एक जवान ने मीडियाकर्मी का मोबाइल छीन लिया तथा पटक दिया. जवानों की इस हरकत पर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई की बात कही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola