देवघर की चिकित्सक के घर हजारों की चोरी

Published at :24 Jan 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
देवघर की चिकित्सक के घर हजारों की चोरी

डाॅ सुषमा वर्मा का घर शहर के वार्ड नंबर 12 में श्रीरामपाड़ा मुहल्ले में है अज्ञात चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ दुमका : देवघर सदर अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डाॅ सुषमा वर्मा के दुमका स्थित घर में चोरी हो गयी. डाॅ सुषमा वर्मा का घर शहर के वार्ड नंबर 12 में […]

विज्ञापन

डाॅ सुषमा वर्मा का घर शहर के वार्ड नंबर 12 में श्रीरामपाड़ा मुहल्ले में है

अज्ञात चोरों ने हजारों के सामान पर किया हाथ साफ
दुमका : देवघर सदर अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डाॅ सुषमा वर्मा के दुमका स्थित घर में चोरी हो गयी. डाॅ सुषमा वर्मा का घर शहर के वार्ड नंबर 12 में श्रीरामपाड़ा मुहल्ले में है. वह 10 जनवरी को दुमका अपने घर आई थी, उसके बाद फिर वह देवघर चली गईं. सोमवार को वह अपने स्टाॅफ को देवघर से दुमका अपने आवास पर भेजी थी. जब वह उनके आवास पर पहुंचा तो देखा कि घर में सामान बिखरे पड़े थे और चोरी हो गयी थी. उसने डॉक्टर वर्मा को सूचित किया. दुमका आकर उन्होंने पाया कि गैस सिलिंडर, बक्से, फर्नीचर, स्टेबलाइजर एवं अन्य घरेलु सामान चोरों ने उड़ा लिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola