फरजी पदाधिकारी घूम रहे जविप्र दुकानों में

Published at :24 Jan 2017 5:59 AM (IST)
विज्ञापन
फरजी पदाधिकारी घूम रहे जविप्र दुकानों में

रामगढ़ : इनदिनों आपूर्ति विभाग का फरजी पदाधिकारी जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण कर डीलर के दुकान चेक कर डीलर से पैसा ऐंठ रहे हैं. ऐसे में बाइक से कल एक युवक छोटी रम्मबहियार गांव में जविप्र दुकानदार राजेंद्र प्रसाद साह के दुकान पर केरोसिन तेल जांच करने पहुंचे. डीलर द्वारा छानबीन करने […]

विज्ञापन

रामगढ़ : इनदिनों आपूर्ति विभाग का फरजी पदाधिकारी जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण कर डीलर के दुकान चेक कर डीलर से पैसा ऐंठ रहे हैं.

ऐसे में बाइक से कल एक युवक छोटी रम्मबहियार गांव में जविप्र दुकानदार राजेंद्र प्रसाद साह के दुकान पर केरोसिन तेल जांच करने पहुंचे. डीलर द्वारा छानबीन करने पर वह भाग खड़ा हुआ. ऐसे में विगत दो साल पूर्व दुमका के दो युवक जिला आपूर्ति पदाधिकारी वन कर सिंदूरिया गांव के डीलर महादेव भगत के दुकान पर पहुंचे थे. बाद में ग्रामीणों ने उक्त युवक की जमकर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया है. ऐसे में डीलर द्वारा फरजी पदाधिकारी से आइकार्ड मांगने पर भी संकोच होता है. बहरहाल फरजी पदाधिकारी रामगढ़ प्रखंड में चक्कर लगा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola