एसएसबी ने सिविक एक्शन प्लान के तहत बांटे सामान

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जबरदहा में सामाजिक क्रियान्वयन कार्यक्रम सोमवार को सशस्त्र सीमा बल के 18वी वाहिनी द्वारा आयोजित की गई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे बीडीओ अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को 5 सिलाई मशीन, 59 कंबल, 2 सोलर प्लेट […]
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाड़ा प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय जबरदहा में सामाजिक क्रियान्वयन कार्यक्रम सोमवार को सशस्त्र सीमा बल के 18वी वाहिनी द्वारा आयोजित की गई. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुचे बीडीओ अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया. कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को 5 सिलाई मशीन, 59 कंबल, 2 सोलर प्लेट व लाइट, 47 बच्चे को शिक्षा कीट, 16 खिलाड़ियों को जर्सी व बुट वितरण किया गया. मौके पर एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी राकेश कुमार तिवारी, उपकमांडेट जितेंद्र जोशी, निरीक्षक आर बी गुरुंग, थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अजय कुमार केशरी, जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, ग्राम प्रधान देवीधन हांसदा, पंचायत के मुखिया अभय हेंब्रम, नमिता बास्की आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




