बिजली तार की चपेट में आने से बालक की मौत

काठीकुंड : प्रखंड के दूरस्थ पंचायत बड़ाचपुड़िया के जोगिडुब्बा गांव में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक बाबूजी मुर्मू की मौके पर मौत हो गयी. बालक पशु चराने के क्रम में नीचे गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही […]
काठीकुंड : प्रखंड के दूरस्थ पंचायत बड़ाचपुड़िया के जोगिडुब्बा गांव में करंट की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक बाबूजी मुर्मू की मौके पर मौत हो गयी. बालक पशु चराने के क्रम में नीचे गिरे बिजली के तार की चपेट में आ गया. जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सचिन कुमार दास ने संबंधित क्षेत्र की बिजली कटवाते हुए छानबीन में जुटे थे.
बिजली विभाग की उदासीनता व उचित रख-रखाव के अभाव में अक्सर जहां-तहां तार गिर जाते हैं और जानमाल की क्षति होती रहती है. कुछ दिनों पहले ही प्रखंड मुख्यालय के पीछे नकटी स्थित तसर पालन के लिए लगे अड्डाबाड़ी में नीचे गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से दो गाय मर गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




