स्थापना दिवस को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर

Published at :22 Jan 2017 3:24 AM (IST)
विज्ञापन
स्थापना दिवस को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर

रानीश्वर : झारखंड मुक्ति मोरचा का 38वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर शनिवार को मसानजोर के निरीक्षण भवन परिसर में दुमका सदर प्रखंड कमेटी बैठक प्रखंड अध्यक्ष कयूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 2 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 38वां स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. […]

विज्ञापन

रानीश्वर : झारखंड मुक्ति मोरचा का 38वां स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर शनिवार को मसानजोर के निरीक्षण भवन परिसर में दुमका सदर प्रखंड कमेटी बैठक प्रखंड अध्यक्ष कयूम अंसारी की अध्यक्षता में हुई. जिसमें 2 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा का 38वां स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया. दुमका प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष व सचिवों को पंचायत के सभी गांवों में गुरुजी के संदेश की दीवार लेखन करने निर्देश दिया गया.

तथा सभी को स्थापना दिवस पर तीर धनुष, नगाड़ा आदि के साथ दुमका के गांधी मैदान पहुंचने के लिए कहा गया. बैठक में पार्टी के दिवंगत नेता डॉ अनिल मुर्मू के निधन पर उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, शिव कुमार बास्की, सिराजुद्दीन अंसारी, विजय मल्लाह, योगेश मुर्मू, हेमंत हेम्ब्रम, प्रेम हांसदा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola