ePaper

झामुमो विधायक अनिल मुर्मू का अंतिम संस्कार आज, हर्ट अटैक से हुई मौत

Updated at : 19 Jan 2017 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
झामुमो विधायक अनिल मुर्मू का अंतिम संस्कार आज, हर्ट अटैक से हुई मौत

दुमका‍/रांची : झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक डाॅ अनिल मुर्मू का अंतिम संस्कार आज दिन में उनके पैतृक गांव दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा. डॉ मुर्मू का मंगलवार की शाम दुमका में निधन हो गया था. बुधवार को अंतिम दर्शन […]

विज्ञापन

दुमका‍/रांची : झारखंड के पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो विधायक डाॅ अनिल मुर्मू का अंतिम संस्कार आज दिन में उनके पैतृक गांव दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा. डॉ मुर्मू का मंगलवार की शाम दुमका में निधन हो गया था. बुधवार को अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को हेलीकाप्टर से दुमका से रांची ले जाया गया था, जहां विधानसभा परिसर में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि के बाद कल ही हेलीकाप्टर से उनके शव को उनके पैतृक गांव रांगा लाया गया, जहां हजारों लोगों ने उनका अंतिम दर्शन किया. पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज दिन में किया जायेगा.
दुमका सदर अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक डॉ अनिल मुर्मू की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. 47 वर्षीय डॉ मुर्मू को डायबीटिज और मिरगी से थी. मंगलवार की रात को ही दुमका सदर अस्पताल के तीन डॉक्टराें की टीम ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया था, जिसमें मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना पाया गया. वहीं, महेशपुर के विधायक और डॉ मुर्मू के बेहद करीबी रहे डॉ स्टीफन मरांडी ने कहा कि डॉ मुर्मू को मिरगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola