गणतंत्र दिवस को ले 14 कला दल चयनित

दुमका : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन के लिए आये विभिन्न विद्यालय तथा संस्थाओं के कुल 14 कला दलों का चयन कर लिया गया है. इन कला दलों का 21 जनवरी को इंडोर स्टेडियम में ही पूर्वाह्न 11 बजे से पूरे ड्रेस में […]
दुमका : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इंडोर स्टेडियम दुमका में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के चयन के लिए आये विभिन्न विद्यालय तथा संस्थाओं के कुल 14 कला दलों का चयन कर लिया गया है. इन कला दलों का 21 जनवरी को इंडोर स्टेडियम में ही पूर्वाह्न 11 बजे से पूरे ड्रेस में रिहर्सल किया जायेगा.
जिनमें से अंतिम रूप से 25 तारीख को कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण हेतु 11 कला दल का चयन किया जायेगा. चयनित 14 कला दल में +2 बालिका उच्च विद्यालय दुमका, संत जोसेफ उच्च विद्यालय दुमका, सिदो कान्हू उच्च विद्यालय दुमका, संत तेरेसा उच्च विद्यालय दुमका, झारखंड कलाकेन्द्र दुमका, द हेराल्ड विद्यालय दुमका, होली चाइल्ड स्कूल दुमका, अनुसूचित जनजातीय आवासीय विद्यालय कड़हरबील, द मिलेनियम स्कूल दुमका, सेक्रेट हर्ट स्कूल दुमका, एकलव्य बालिका आवासीय विद्यालय काठीजोरिया, संत जोसेफ उच्च विद्यालय गुहियाजोरी, कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय शिकारीपाड़ा तथा कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामगढ़ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




