21.7 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

दिवंगत विधायक का आज रांगा में होगा अंतिम संस्कार

अनिल मुरमू का पार्थिव शरीर दुमका से रांची ले जाया गया, विधानसभा में दी गयी श्रद्धांजलि, फिर हेलीकॉप्टर से लाया गया रांगा गांव दुमका : लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर को गुरुवार को रांगा में दफनाया जायेगा. दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में ही उनका पैतृक घर […]

अनिल मुरमू का पार्थिव शरीर दुमका से रांची ले जाया गया, विधानसभा में दी गयी श्रद्धांजलि, फिर हेलीकॉप्टर से लाया गया रांगा गांव

दुमका : लिट्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर को गुरुवार को रांगा में दफनाया जायेगा. दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में ही उनका पैतृक घर है. वहां ही वे पले-बढ़े थे. कल 11 बजे तक वहां कई राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है. इससे पहले चर्च में उनके शव को ले जाया जायेगा तथा वहां प्रार्थना सभा होगी. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार होगा. मंत्री डॉ लोइस मरांडी इस दौरान मौजूद रहेंगी. उनका बेरियल रांगा गांव में ही घर के पिछवाड़े में किया जायेगा.
विधायक अमित व बादल शव लेकर पहुंचे रांगा : विधायक डॉ मुर्मू का शव लेकर दो विधायक रांची से सीधे हेलीकाप्टर से रांगा गांव पहुंचे. उनके घर के पास ही रांगा फुटबाल ग्राउंड में एक हेलीकाप्टर उतरा. इसमें विधायक बादल व अमित महतो तथा डॉ मुर्मू के परिजन मौजूद थे. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी एवं कृषि मंत्री रणधीर सिंह दूसरे हेलीकाप्टर से दुमका पहुंचें. दुमका से वे सड़क मार्ग से रांगा गये. सांसद विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन,भाजपा नेता सह पूर्वमंत्री साईमन मरांडी व हेमलाल मुर्मू आदि भी रांगा पहुंचे हुए थे. इन नेताओं ने कल अंतिम संस्कार के बावत जानकारी ली.
सुबह हेलीकाप्टर से शव ले जाया गया था रांची : दुमका से डॉ मुर्मू का पार्थिव शरीर झारखंड पुलिस के हेलीकाप्टर से रांची ले जाया गया. इससे पूर्व डॉ मुर्मू के पार्थिव शरीर पर रीथ चढ़ा कर संताल परगना के आयुक्त दिनेशचंद्र मिश्र, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कमर अहसन, दुमका डीसी राहुल कुमार सिन्हा, एसपी मयूर पटेल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, दुमका सांसद शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी.
दिवंगत विधायक की…
प्रो स्टीफन परिजनों को बंधा रहे थे ढांढ़स : दुमका सदर अस्पताल से जब शव को हेलीकाप्टर से ले जाने के लिए हवाई अड्डा ले जाया गया था, उस वक्त दुमका पहुंचे विधायक प्रो स्टीफन मरांडी व नलिन सोरेन, जिप अध्यक्षा जोयेस बेसरा तथा कैथोलिक धर्मप्रांत के विशप जुलियस मरांडी भी डॉ अनिल के परिजनों-बच्चों को ढांढस बंधा रहे थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें