लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू का गुरूवार 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

Published at :18 Jan 2017 7:30 PM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू का गुरूवार 11 बजे होगा अंतिम संस्कार

संवाददाता, दुमका लिट‍्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर को गुरुवार को रांगा में दफनाया जायेगा. दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में ही उनका पैतृक घर है. वहां ही वे पले-बढ़े थे. कल 11 बजे तक वहां कई राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है. इससे पहले चर्च में उनके […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका

लिट‍्टीपाड़ा के दिवंगत विधायक डॉ अनिल मुर्मू के पार्थिव शरीर को गुरुवार को रांगा में दफनाया जायेगा. दुमका जिले के गोपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में ही उनका पैतृक घर है. वहां ही वे पले-बढ़े थे. कल 11 बजे तक वहां कई राजनेताओं के पहुंचने की उम्मीद है. इससे पहले चर्च में उनके शव को ले जाया जायेगा तथा वहां प्रार्थना सभा होगी. पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके शव का अंतिम संस्कार होगा. मंत्री डॉ लोइस मरांडी इस दौरान मौजूद रहेंगी. उनका बेरियल रांगा गांव में ही घर के पिछवाड़े में किया जायेगा.


विधायक अमित व बादल शव लेकर पहुंचे रांगा

विधायक डॉ मुर्मू का शव लेकर दो विधायक रांची से सीधे हैलीकाप्टर से रांगा गांव पहुंचे. उनके घर के पास ही रांगा फुटबाल ग्राउंड में एक हैलीकाप्टर उतरा. इसमें विधायक बादल व अमित महतो तथा डॉ मुर्मू के परिजन मौजूद थे. समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी एवं कृषि मंत्री रणधीर सिंह दूसरे हैलीकाप्टर से दुमका पहुंचें. दुमका से वे सड़क मार्ग से रांगा गये. सांसद विजय हांसदा, विधायक स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन,भाजपा नेता सह पूर्वमंत्री साईमन मरांडी व हेमलाल मुर्मू आदि भी रांगा पहुंचे हुए थे. इन नेताओं ने कल अंतिम संस्कार के बावत जानकारी ली.

सुबह हेलीकाप्टर से शव ले जाया गया था रांची

दुमका से डॉ मुर्मू का पार्थिव शरीर झारखंड पुलिस के हैलीकाप्टर से रांची ले जाया गया. इससे पूर्व डॉ मुर्मू के पार्थिव शरीर पर रीथ चढ़ा कर संताल परगना के आयुक्त दिनेशचंद्र मिश्र, सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ कमर अहसन, दुमका के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक मयूर पटेल, राजमहल सांसद विजय हांसदा, दुमका सांसद शिबू सोरेन के सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी.

प्रो स्टीफन परिजनों को बंधा रहे थे ढांढस

दुमका सदर अस्पताल से जब शव को हैलीकाप्टर से ले जाने के लिए हवाई अड‍्डा ले जाया गया था, उस वक्त दुमका पहुंचे विधायक प्रो स्टीफन मरांडी व नलिन सोरेन, जिप अध्यक्षा जोयेस बेसरा तथा कैथोलिक धर्मप्रांत के विशप जुलियस मरांडी भी डॉ अनिल के परिजनों-बच्चों को ढांढस बंधा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola