लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू का निधन

Published at :18 Jan 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
लिट्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल मुर्मू का निधन

पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम श्रद्धांजलि के लिए रांची ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर गोपीकांदर के रांगा गांव में राजकीय सम्मान से होगी अंत्येष्टि दुमका : झामुमो के नेता सह लिट‍्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल कुमार मुर्मू का मंगलवार की शाम 5.40 बजे निधन हो गया. वे 45 वर्ष के थे. […]

विज्ञापन

पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम

श्रद्धांजलि के लिए रांची ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर
गोपीकांदर के रांगा गांव में राजकीय सम्मान से होगी अंत्येष्टि
दुमका : झामुमो के नेता सह लिट‍्टीपाड़ा विधायक डॉ अनिल कुमार मुर्मू का मंगलवार की शाम 5.40 बजे निधन हो गया. वे 45 वर्ष के थे. डॉ मुर्मू डायबिटीज से पीड़ित थे. सुबह से ही उनकी तबीयत नासाज थी. दिन के ढाई बजे तबीयत थोड़ी और खराब हो गयी, जिसके बाद उनके करीबी श्रीराम दुमका के सदर अस्पताल से चिकित्सक डॉ एएम सोरेन को विधायक के आवास कड़हरबिल ले गये. बाद में उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां तीन डाक्टरों की टीम देवाशीष रक्षित, डॉ एएम सोरेन तथा डॉ सुदीप्तो सिन्हा ने उनकी जांच की तथा मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों ने बताया कि उन्हें मिरगी जैसी परेशानी हुई,
जिसके बाद उनका शरीर ठंडा पड़ गया. शिकारीपाड़ा विधायक नलिन सोरेन ने बताया कि बुधवार सुबह पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया जाएगा, जहां दिवंगत विधायक को सदन के सदस्यों द्वारा श्रद्धांजलि दी जाएगी. मंत्री लुईस मरांडी पार्थिव शरीर को लेकर रांची लाएंगी और िफर उनके पैतृक गांव गाेपीकांदर प्रखंड के रांगा गांव में राजकीय सम्मान और पारंपरिक रीति िरवाज से अंत्येष्टि की जाएगी.
जानकारी के मुताबिक सोमवार को ही डॉ अनिल मुर्मू अपने क्षेत्र से दुमका पहुंचे थे. बुधवार सुबह रांची में विस सत्र में भाग लेने के लिए का प्लान था.
छात्र आंदोलन की उपज थे अनिल
डॉ अनिल मुर्मू झारखंड आंदोलन के वक्त आजसू नेता के रूप में उनकी पहचान थी. छात्र राजनीति के बाद उन्होंने दुमका के ही एएन डिग्री कॉलेज में अध्यापन किया. पिछले 2014 के विधानसभा चुनाव के पूर्व उन्होंने झामुमो का दामन थामा था और पार्टी ने उन्हें लिट‍्टीपाड़ा का टिकट दिया था. जिसके बाद वे विधायक चुने गये थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola