भागलपुर ने गिरिडीह को सात विकेट से हराया

Published at :18 Jan 2017 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
भागलपुर ने गिरिडीह को सात विकेट से हराया

पीके लाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन मधुकर कुमार को 60 रन की पारी के लिये दिया मैन ऑफ द मैच दुमका : स्वर्गीय प्रमोद कुमार लाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत तीसरे दिन भागलपुर ने गिरीडीह को 7 विकेट से रौंद कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया. भागलपुर के मधुकर कुमार […]

विज्ञापन

पीके लाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा दिन

मधुकर कुमार को 60 रन की पारी के लिये दिया मैन ऑफ द मैच
दुमका : स्वर्गीय प्रमोद कुमार लाल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत तीसरे दिन भागलपुर ने गिरीडीह को 7 विकेट से रौंद कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया. भागलपुर के मधुकर कुमार के नाबाद 60 रन की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. जिन्हें पीएचइडी के मुख्य अभियंता सृष्टिधर मोदी ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया. इससे पूर्व गिरीडीह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 123 रन बनाये. गिरीडीह की ओर से आरंभिक बल्लेबाज रंजीत यादव 15 तथा निषांत कुमार ने 9 रन का योगदान दिया. मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे रविन्द्र बर्मा ने 20 रन बनाये. सत्येन्द्र प्रजापति 48 रन तथा सादाब हुसैन 10 रन बनाकर नाबाद रहे. भागलपुर की ओर से अमन, नित्य कुमार तथा अष्विनी ने 2-2 विकेट लिये.
जबकि एक खिलाड़ी रन आउट हुए. जवाबी पारी खेलने उतरे भागलपुर की टीम ने वासुकिनाथ के 30 रन तथा मधुकर कुमार के नाबाद 60 रन तथा अष्विनी के नाबाद 20 रन की बदौलत 17वें ओवर में ही आसानी से मैच को जीत लिया. 18 जनवरी को प्रात: 8:30 बजे से जमशेदपुर तथा दुमका 1 के बीच पहला क्वाटर फाईनल मैच खेला जायेगा जबकि 12:30 बजे से भागलपुर तथा गोड्डा के बीच 2 क्वाटर फाईनल मैच खेला जायेगा. इन दोनो मैचों की विजेता टीमें सेमी फाइनल में पहुंच जायेगी. आयोजन को सफल करने में उमाषंकर चौबे, बिनोद कुमार लाल, विमल भूषण गुहा, राहुल दास, जटाशंकर झा, हैदर हुसैन, वरूण कुमार, मदन कुमार, रंजन कुमार पांडेय, निमाय कांत झा, बंशीधर पंडित, राजीव, गोविन्द प्रसाद, अरविन्द कुमार, राजकिशोर साह, ललित पाठक, रविकांत झा, विद्यापति झा, दीपक कुमार झा, उज्ज्वल कुमार, दीपक कुमार सिंह, मो मुकिम अंसारी, मो शाहनवाज, मोहसीन, राजा बाबू, अशोक कुमार राउत, विभीषण राउत, मिठु यादव, मो अन्जुम, बादल चटर्जी, मो अकबर, मो मोईम, कुणाल, विपिन जायसवाल, महेशराम चंद्रवंशी आदि के साथ साथ हजारों की संख्या में नगर के गणमान्यजन एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola