नये एसपी मयूर पटेल ने संभाली कमान

Published at :17 Jan 2017 5:55 AM (IST)
विज्ञापन
नये एसपी मयूर पटेल ने संभाली कमान

2007 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं मयूर पटेल कन्हैयालाल पाकुड़, पलामू, गढ़वा के साथ-साथ सीआईडी व स्पेशल ब्रांच के भी रह चुके हैं एसपी दुमका : मका जिले के 70 वें पुलिस अधीक्षक के रुप में मयूर पटेल कन्हैयालाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. निवर्तमान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से उन्होंने प्रभार लिया. […]

विज्ञापन

2007 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं मयूर पटेल कन्हैयालाल

पाकुड़, पलामू, गढ़वा के साथ-साथ सीआईडी व स्पेशल ब्रांच के भी रह चुके हैं एसपी
दुमका : मका जिले के 70 वें पुलिस अधीक्षक के रुप में मयूर पटेल कन्हैयालाल ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया. निवर्तमान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार से उन्होंने प्रभार लिया.
श्री कुमार सेलेक्शन ग्रेड में प्रोन्नत होने के बाद चाइबासा के पुलिस उप महानिरीक्षक बनाये गये हैं. श्री कुमार के महज सात माह के कार्यकाल में दो दर्जन नक्सलियों को गिरफ्तार कर पाने में तथा इस इलाके में माओवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने में दुमका पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी.
प्रभार ग्रहण करने के बाद नये एसपी मयूर पटेल कन्हैयालाल ने कहा कि वे पूर्व एसपी के द्वारा किये गये बेहतर कार्यों को और आगे बढ़ाने का काम करेंगे. नक्सली समस्या का समाधान हो और विकास के कार्य पूरी तरह सफलतापूर्वक हो सके, इसके लिए सुरक्षा प्रदान करने का भी उनका प्रयास रहेगा. उनकी प्राथमिकता उपराजधानी के अनुरुप बेहतर पुलिसिंग देने की होगी. प्रभार ग्रहण करते वक्त पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह एवं रौशन गुड़िया, नगर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद चौधरी एवं पुलिस इंस्पेक्टर विवेकानंद मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola