बंद घर से लाखों की चोरी

दुमका : हर के न्यू कुमार पाड़ा में रहने वाले शिवनारायण राम के घर में लाखों रुपये के सामान की चोरी रविवार रात हो गयी. शिवनारायण राम का घर करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ था. देर रात चोरों ने घर का वेनटीलेटर तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम […]
दुमका : हर के न्यू कुमार पाड़ा में रहने वाले शिवनारायण राम के घर में लाखों रुपये के सामान की चोरी रविवार रात हो गयी. शिवनारायण राम का घर करीब एक माह से बंद पड़ा हुआ था. देर रात चोरों ने घर का वेनटीलेटर तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के अनुसार घर में रखे एलसीडी टीवी, इनवर्टर,
स्टेबलाइजर, बैटरी, बरतन एवं कीमती जेवरात चुरा ले गये. आसपास के लोगों ने सुबह उठा तो शिवनारायण के घर के खपरैल छत को टूटा देखा. घर के पीछे गली से जाकर देखा, तो घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था. घरवालों के नहीं रहने की वजह से चोरी की प्राथमिकी किसी ने दर्ज नहीं करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




