आदिवासियों के लिए गद्दार हैं टीएसी के सदस्य : सालखन

Published at :16 Jan 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
आदिवासियों के लिए गद्दार हैं टीएसी के सदस्य : सालखन

दुमका : आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुरमू ने कहा है कि सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के मुद्दे पर आदिवासियों के लिए आज के दिन सबसे बड़ा गद्दार अगर कोई है, तो वह जनजातीय परामर्शदातृ समिति के वे 19 सदस्य, जो आदिवासी समाज से ही आते हैं […]

विज्ञापन
दुमका : आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद सालखन मुरमू ने कहा है कि सीएनटी-एसपीटी में संशोधन के मुद्दे पर आदिवासियों के लिए आज के दिन सबसे बड़ा गद्दार अगर कोई है, तो वह जनजातीय परामर्शदातृ समिति के वे 19 सदस्य, जो आदिवासी समाज से ही आते हैं और आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट से ही चुन कर विधायक बनने के बाद सदन तक पहुंचे हैं.
दुमका परिसदन में श्री मुरमू ने कहा कि जनजातीय परामर्शदातृ समिति ही अगर इस प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगाती, तो यह विधानसभा तक पहुंच भी नहीं पाता.
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्रित्व काल में ही इन कानूनों में संशोधन की पहल हुई थी, जिसे रघुवर सरकार ने आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा कि आदिवासियों ने झामुमो का सदैव साथ दिया, लेकिन झामुमो ने जो किया, वह संदेह पैदा करने वाला है. उनके विधायकों को चाहिए कि वे इस्तीफा देकर आदिवासियों का कर्ज चुकायें और आदिवासी समाज को बचाने की पहल करें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola