प्रमाण पत्र व कागजात जांच के लिये संबंधित विभाग को भेजा जायेगा

Published at :10 Dec 2016 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
प्रमाण पत्र व कागजात जांच के लिये संबंधित विभाग को भेजा जायेगा

रानीश्वर : बाल विकास परियोजना तहत पोषणसखी चयन में किये गये गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जिला परिषद के अध्यक्ष जॉयेस बेसरा व उपाध्यक्ष असीम मंडल नारीश्वर पहुंच कर सीडीपीओ कार्यालय में जांच की़ रानीश्वर के नौ केंद्र में पोषणसखी चयन में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत मिली थी़ सालतोला आंगनबाड़ी केद्र संख्या […]

विज्ञापन
रानीश्वर : बाल विकास परियोजना तहत पोषणसखी चयन में किये गये गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर शुक्रवार को जिला परिषद के अध्यक्ष जॉयेस बेसरा व उपाध्यक्ष असीम मंडल नारीश्वर पहुंच कर सीडीपीओ कार्यालय में जांच की़ रानीश्वर के नौ केंद्र में पोषणसखी चयन में गड़बड़ी किये जाने की शिकायत मिली थी़
सालतोला आंगनबाड़ी केद्र संख्या दो, चोपाबाथान, लकड़ाघाटी, पाथरा टू व मोचीपाड़ा, नारायाणपुर, बांकाकेंद्र तथा मोहुलबोना केंद्र के पोषणसखी चयन में गड़बड़ी की शिकायत मिली थी़ जिप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने सीडीपीओ कार्यालय पहुंच कर एक-एक केंद्र के सभी कागजातों की जांच की़ सालतोला केंद्र संख्या दो में चयनित पोषणसखी में शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच करायी जायेगी़ उस केंद्र के चयनित पोषणसखी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच के लिये संबंधित संस्थान को भेजा जायेगा़ सीडीपीओ कार्यालय में जांच के दौरान चयन समिति के संयोजक सह सीडीपीओ गीता अलबिना बेसरा, बीडीओ कौशल कुमार, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार तिवारी, जिप सदस्य पूनम मुर्मू व जरमुंडी के जिप सदस्य जयप्रकाश मंडल आदि उपस्थित थे़ जिला परिषद के अध्यक्ष जॉयेस बेसरा ने बताया कि नौ केंद्रों के पोषणसखी चयन में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच की जा रही है़
योग्य उम्मीदवार का ही चयन होना है़ चयन समिति के सदस्य सह बीडीओ कौशल कुमार ने बताया कि नौ केंद्र में से सालतोला केंद्र संख्या टू के पोषणसखी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच कराने का निर्णय लिया गया है़ जांच के दौरान शिकायत करने वाले सभी केंद्र के शिकायतकर्त्ता भी उपस्थित थे़ शिकायत करने वाले लोगों ने अपना पक्ष रखा़ उधर सीडीपीओ श्रीमती बेसरा ने भी अपना पक्ष रखा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola