ट्रक व हाइवा की टक्कर में चालक-खलासी घायल

Published at :09 Dec 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रक व हाइवा की टक्कर में चालक-खलासी घायल

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चायपानी के पास एक ट्रक व हाइवा के आमने-सामने भिड़ंत से ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक को ग्रामीणों की मदद से निकाला तथा बेहोशी की हालत में […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा : थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य सड़क पर चायपानी के पास एक ट्रक व हाइवा के आमने-सामने भिड़ंत से ट्रक चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. ट्रक के केबिन में फंसे घायल चालक को ग्रामीणों की मदद से निकाला तथा बेहोशी की हालत में मोहुलपहाड़ी मसीही में भर्ती कराया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 01जीबी- 8093 सरसडंगाल से चिप्स लोड लेकर दुमका की ओर जा रहा था. हाइवा नं जेएच 16ए 8687 सरसडंगाल की ओर जा रहा था. चायपानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर कर दोनों वाहनों में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. जिससे ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया तथा हाइवा के चालक व खलासी फरार हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola