दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखते लोग सड़क दुर्घटना में घायल हुआ बाइक सवार

Published at :09 Dec 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को देखते लोग सड़क दुर्घटना में घायल हुआ बाइक सवार

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ-भागलपुर मुख्य मार्ग पर घोरटोपी गांव के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल राजकुमार यादव बौंसी का रहनेवाला बताया गया. बासुकिनाथ से वापस मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. बाइक में बैठे दूसरा व्यक्ति रविंद्र कुमार को मामूली चोट लगी. बाइक तेज गति […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : बासुकिनाथ-भागलपुर मुख्य मार्ग पर घोरटोपी गांव के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल राजकुमार यादव बौंसी का रहनेवाला बताया गया. बासुकिनाथ से वापस मोटरसाइकिल से घर जा रहा था. बाइक में बैठे दूसरा व्यक्ति रविंद्र कुमार को मामूली चोट लगी. बाइक तेज गति में रहने के कारण घोरटोपी गांव के मोड पर अनियंत्रित होकर बीच सडक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसे स्थानीय स्तर पर इलाज कराया तथा परिजनों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले गया. दुर्घटना में मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola