प्रखंड में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शिकारीपाड़ा : शिकारीपाडा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जन समस्या समाधान की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित की. धरना प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त दुमका के नाम पर बीडीओ को जाति, निवासी, आय , चरित्र व मृत्यु प्रमाणपत्र 15 दिनों के अंदर निर्गत कराने, वृद्धा […]
शिकारीपाड़ा : शिकारीपाडा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को जन समस्या समाधान की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित की. धरना प्रदर्शन के बाद एक शिष्टमंडल ने उपायुक्त दुमका के नाम पर बीडीओ को जाति, निवासी, आय , चरित्र व मृत्यु प्रमाणपत्र 15 दिनों के अंदर निर्गत कराने, वृद्धा ,विधवा एव विकलांगता आदि पेंशन 21दिनों के अंदर स्वीकृत कराने, बेसहारा, बुजुर्ग, गंभीर बीमारी से पीड़ित आदि बीपीएल योग्य व्यक्तियों को चिह्नित कर राशन कार्ड उपलब्ध कराने
, ई-पाॅस द्वारा राशन वितरण के समय कार्डधारी की पहचान मिलान न हो पाने की स्थिति मे कार्डधारी को राशन से वंचित नहीं करने, प्रखंड व अंचल कर्मी विभाग द्वारा आवंटित आवास मे रहना सुनिश्चित कराने , प्रखंड द्वारा संचालित मनरेगा के तहत बनायी गयी 200’×200′ एव 100’×100′ तलाब निर्माण, पोल्ट्री शेड, बकरी शेड, गाय शेड आदि का औचक उच्चस्तरीय जांच करवाने सहित 12सुत्री मांगो का ज्ञापन सौपा. मौके पर राजेश मुरमू, फादर अंसारी, रामनारायण भगत, साइमन सोरेन, कलीमुद्दीन अंसारी, संजय मिर्धा, जोसेफ, सूफियान अंसारी, शिराज आदि ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




