डाक सहायक के पास कमाई से कई गुणा अधिक संपत्ति का हुआ खुलासा

दुमका/धनबाद : धनबाद सीबीआइ की एंटी करप्शन विंग ने दुमका हेड पोस्ट ऑफिस के पोस्टल असिस्टेंट (सिस्टम एडमिन) विनय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर शुक्रवार व शनिवार को सीबीआइ ने छापेमारी की. विनय के ऑफिस, दुमका आवास व पैतृक आवास बिहार के बांका में छापामारी की है. सीबीआइ धनबाद के एसपी पीके मांझी के […]
दुमका/धनबाद : धनबाद सीबीआइ की एंटी करप्शन विंग ने दुमका हेड पोस्ट ऑफिस के पोस्टल असिस्टेंट (सिस्टम एडमिन) विनय कुमार सिंह के तीन ठिकानों पर शुक्रवार व शनिवार को सीबीआइ ने छापेमारी की. विनय के ऑफिस, दुमका आवास व पैतृक आवास बिहार के बांका में छापामारी की है. सीबीआइ धनबाद के एसपी पीके मांझी के नेतृत्व में की गयी छापामारी में एजेंसी की तीन टीमें शामिल थे. सीबीआइ की टीम सुबह 11 बजे से ही प्रधान डाकघर में जमी हुई थी.
शाम साढ़े पांच बजे के बाद श्री मांझी बाहर निकले. सीबीआइ छापामारी में पोस्टल असिस्टेंट के ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति मामले में अहम कागजात हाथ लगी है. सीबीआइ द्वारा विनय के घर व ऑफिस से कई आपत्तिजनक कागजात जब्त की गयी है. जब्त कागजातों की छानबीन में सीबीआइ को पोस्टल असिस्टेंट के पास आय से कई गुणा अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ है. दुमका व बांका समेत कई जगहों पर विनय द्वारा संपत्ति अर्जित किये जाने का आरोप है.
सीबीआइ संबंधित कागजातों का मिलान कर रही है. छापेमारी में सीबीआइ को चल व अचल संपत्ति के बारे में दस्तावेज मिले हैं. जमीन के सेल डीड, बैंक व पोस्ट ऑफिस में निवेश के कागजात जब्त किया गया है. सीबीआइ शनिवार को दुमका पोस्ट ऑफिस के ट्रेजरी रूम की जांच की और सीसीटीवी फुटेज को भी देखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




