सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा, पेट्रोल पंप रहे बंद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Dec 2016 8:24 AM (IST)
विज्ञापन

रामगढ़ के कड़बिंधा में लोगों ने किया सड़क जाम थाना प्रभारी के खिलाफ लोगों का दिखा आक्रोश दुमका : बंद का उपराजधानी दुमका में मिला जुला असर रहा. 25 नवंबर की बंदी के दौरान हुई आगजनी को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी सतर्क थे. लिहाजा उन्होंने सड़क पर गाड़ी नहीं निकलने दी. शहरी क्षेत्र में बंद का […]
विज्ञापन
रामगढ़ के कड़बिंधा में लोगों ने किया सड़क जाम
थाना प्रभारी के खिलाफ लोगों का दिखा आक्रोश
दुमका : बंद का उपराजधानी दुमका में मिला जुला असर रहा. 25 नवंबर की बंदी के दौरान हुई आगजनी को लेकर ट्रांसपोर्ट कारोबारी सतर्क थे. लिहाजा उन्होंने सड़क पर गाड़ी नहीं निकलने दी.
शहरी क्षेत्र में बंद का असर कुछ खास नहीं दिखा. प्राय: सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. न तो बसें चली और न ही ट्रक या दूसरे बड़े वाहन. हालांकि न तो बंद कराने कोई राजनीतिक दल या दूसरे सामाजिक संगठन के समर्थक ही सड़क पर उतरे थे. केवल रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा में कुछ उग्र लोगों ने जाम कर दिया. यहां एक कांग्रेस नेता सहित दो लोगों को पुलिस द्वारा ठाड़ी मोड़ से गिरफ्तार किये जाने के बाद पुलिस के खिलाफ लोगों का आक्रोश भड़क उठा था. बाद में पहुंची टीम ने स्थिति को संभाला तथा समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इधर शिकारीपाड़ा में क्रशर व्यवसाय ठप रहा. एहतियात के दौरान पर जैप व रैफ जगह-जगह तैनात किये गये थे. गश्ती भी की जा रही थी. डीसी राहुल कुमार सिन्हा एवं एसपी प्रभात कुमार स्वयं घूम-घूमकर स्थिति पर नजर बनाये हुए थे.
काठीकुंड : खुली रही दुकानें
काठीकुंड. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुलाये गए झारखंड बंद का काठीकुंड में कोई असर देखने को नहीं मिला. हर दिन की तरह दुकानें खुली रही. वाहनों का परिचालन कम हुआ. बंद को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन चौकस थी. बीडीओ, सीओ,इंस्पेक्टर,थाना प्रभारी ने जहां घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लिया, वहीं मुख्य मुख्य जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




