31 लाख रुपये के साथ पांच नक्सली गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : मका पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लेवी के 31.53 लाख रुपये (सभी 500 और 1000 के पुराने नोट) बरामद हुए हैं. नक्सली इन नोटों को बदलने की योजना में थे. एसपी प्रभात […]
विज्ञापन
दुमका : मका पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लेवी के 31.53 लाख रुपये (सभी 500 और 1000 के पुराने नोट) बरामद हुए हैं.
नक्सली इन नोटों को बदलने की योजना में थे. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनके पास से एक महिंद्रा टीयूवी, एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, कई बैंक खाते, चेकबुक, इंश्योरेंस के पेपर, एटीएम और नक्सली साहित्य आदि जब्त किये गये हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार, मिथिलेश उर्फ मोछू को चांदनी चौक से नारगंज जानेवाली पक्की सड़क पर धनकुट्टा व सरुवापानी के बीच गुमरा नदी के पुल के पास गिरफ्तार किया गया.
उसकी गिरफ्तारी के बाद उसके अन्य सहयोगी मिथिलेश का साला अजय कुमार मंडल, उसका साथी श्रीराम राम, चंदन कुमार सिंह उर्फ छोटुवा और सन्नी कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.
2012 में मोछू को छुड़ा ले भागे थे नक्सली
मिथिलेश उर्फ मोटू को 2012 में गिरिडीह कोर्ट में पेशी के बाद लौटने के दौरान गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में माओवादियों ने हमला कर छुड़ा लिया था.घटना में अजय दा के दस्ते ने सात अन्य नक्सलियों को भी छुड़ा लिया था.
दो गाड़ी, दो देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, कई बैंक खाते, चेकबुक, इंश्योरेंस के पेपर, एटीएम और नक्सली साहित्य भी जब्त
जिन्हें किया गया गिरफ्तार
मिथिलेश मंडल उर्फ मोछू उर्फ मोटा (32), गिरिडीह
अजय मंडल, गिरिडीह
श्रीराम राम, बांका
सन्नी कुमार, देवघर
चंदन कुमार सिंह, जमुई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




