जोनल कमांडर मोछू सहित पांच गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Nov 2016 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

दो कार, दो पिस्तौल, सात मोबाइल व नक्सली साहित्य भी बरामद दुमका : दुमका पुलिस ने माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लेवी के 31.53 लाख रुपये बरामद हुए हैं. जिन्हें एक्सचेंज कराने की तैयारी थी. इनमें […]
विज्ञापन
दो कार, दो पिस्तौल, सात मोबाइल व नक्सली साहित्य भी बरामद
दुमका : दुमका पुलिस ने माओवादी संगठन के जोनल कमांडर मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा और उसके चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लेवी के 31.53 लाख रुपये बरामद हुए हैं. जिन्हें एक्सचेंज कराने की तैयारी थी. इनमें से अधिकांश नोट 500 व 1000 के थे. केवल दो हजार रुपये के नये चार नोट बरामद हुए हैं. दुमका एसपी प्रभात कुमार ने
जोनल कमांडर मोछू…
बताया कि जोनल कमांडर व उसके सहयोगियों के पास से एक महिंद्रा टीयूवी व एक स्वीफ्ट डिजायर कार, दो कट्टा, दो जिंदा कारतूस, कई बैंक खाते, चेकबुक, इंश्योरेंस व एटीएम तथा नक्सली साहित्य आदि जब्त किये गये हैं. मिथिलेश उर्फ मोछू की गिरफ्तारी चांदनी चौक से नारगंज जानेवाली पक्की सड़क में धनकुट्टा व सरुवापानी के बीच गुमरा नदी के पुल के पास की गयी. उसकी गिरफ्तारी के बाद अन्य सहयोगी गिरफ्तार हुए. गिरफ्तार अन्य सहयोगियों में मिथिलेश उर्फ मोटा का साला अजय कुमार मंडल, उसके साथी श्रीराम राम, चंदन कुमार सिंह उर्फ छोटुवा व सन्नी कुमार शामिल हैं.
2012 में मोछू को छुड़ा ले भागे थे नक्सली
मिथिलेश उर्फ मोटू को 2012 में गिरिडीह कोर्ट में पेशी कर वापस लौटने के दौरान गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादियों ने हमला कर छुड़ा लिया था और उसे साथ ले भागे थे. मिथिलेश के अलावा तब अजय दा के दस्ते ने सात अन्य नक्सलियों को भी छुड़ा लिया था.
एक्सचेंज कराने ले जा रहे लेवी के 31.53 लाख रुपये बरामद
इनकी हुई गिरफ्तारी
मिथिलेश मंडल उर्फ जगदीश उर्फ मोछू उर्फ मोटा उर्फ भंडारी (32), मरगीडीह, गांडेय, गिरिडीह
अजय कुमार, ग्राम पंचनतांड, थाना अहिल्यापुर, गिरिडीह
श्रीराम राम, गोपडीह मांडन, बांका, बिहार
सन्नी कुमार, ठाड़ी दुलमपुर, कुंडा, देवघर
चंदन कुमार सिंह उर्फ
छोटुवा, ग्राम कोरने, चंद्रमंडीह, जमुई, बिहार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




