युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव

Published at :30 Nov 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव

बाराहाट : क्षेत्र के छोटी बिषहर तालाब में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. तालाब में शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते तालाब के चारों ओर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर स्थानीय पुलिस को सूचना […]

विज्ञापन

बाराहाट : क्षेत्र के छोटी बिषहर तालाब में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. तालाब में शव होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते तालाब के चारों ओर शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. इधर स्थानीय पुलिस को सूचना मिलने पर दल बल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों से पूछताछ की. लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पायी. तालाब से निकाले गये युवक के शव की उम्र तकरीबन 40 साल के आस पास है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह कुछ खेतीहर मजदूर अपने खेत जा रहे थे. इस दौरान तालाब से बदबू आयी. जिसके बाद लोगों ने पास जाकर देखा तो उन्हें पानी में तैरता शव दिखाई पड़ा. जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जब शव को बाहर निकलवाया तो उसके दोनों आंख पर गहरे जख्म के निशान थे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया.इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया है कि मृतक के आंख पर गहरे जख्म इसकी हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रख कर जांच पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola