व्यापारी बन पुलिस ने लेवी वसूलने आये नक्सली योनेस को बाजार में धर दबोचा

मनोहरपुर/आनंदपुर : पीएलएफआइ के लिए लेवी वसूलने वाले योनेस जोजो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मनोहरपुर पुलिस ने सिमडेगा जिले के ओडगा थाना पुलिस के सहयोग से व्यापारी बनकर योनेस को स्थानीय बाजार में बुलाया और धर दबोचा. नक्सली योनेस मनोहरपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट (कांड संख्या 42/16, 19 नवंबर 2016) में […]
मनोहरपुर/आनंदपुर : पीएलएफआइ के लिए लेवी वसूलने वाले योनेस जोजो को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. मनोहरपुर पुलिस ने सिमडेगा जिले के ओडगा थाना पुलिस के सहयोग से व्यापारी बनकर योनेस को स्थानीय बाजार में बुलाया और धर दबोचा. नक्सली योनेस मनोहरपुर थाने में दर्ज रिपोर्ट (कांड संख्या 42/16, 19 नवंबर 2016) में नामजद है.
उस पर अपराधियों को हथियार सप्लाई करने का आरोप है. मनोहरपुर थाना प्रभारी पतरस नाग ने पत्रकारों को बताया कि योनेस ओडगा थाना क्षेत्र के डेलसेरा के बरटोली का रहने वाला है. काशीजोड़ा व्यापारी से लेवी वसूलने के मामले में ग्रामीणों ने जिन आरोपियों को पकड़ा था, उन्हें योनेस ने हथियार दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




