नोटबंदी का खामियाजा आमलोग भुगत रहे

Published at :29 Nov 2016 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
नोटबंदी का खामियाजा आमलोग भुगत रहे

रोष. नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों ने की विरोध सभा, बोले प्रदीप यादव दुमका : नोटबंदी के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों के द्वारा दुमका के वीर कुंवर सिंह चौक में विरोध सभा सोमवार को आयोजित की गयी, जिसे मुख्य रूप से झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने संबोधित किया. श्री यादव ने […]

विज्ञापन

रोष. नोटबंदी के खिलाफ विपक्षी दलों ने की विरोध सभा, बोले प्रदीप यादव

दुमका : नोटबंदी के खिलाफ तमाम विपक्षी दलों के द्वारा दुमका के वीर कुंवर सिंह चौक में विरोध सभा सोमवार को आयोजित की गयी, जिसे मुख्य रूप से झारखंड विकास मोरचा के केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव ने संबोधित किया. श्री यादव ने कहा कि नोटबंदी के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी नहीं की है और इसका खामियाजा देश की जनता भुगत रही है. सरकार के इस रवैये से जनता को सालभर तक परेशानी बनी रह सकती है. उन्होंने कहा कि आज आम जनता, गरीब, मजदूर, किसान सभी परेशान हैं.
माकपा नेता एहतेशाम अहमद ने कहा कि नोटबंदी के कारण देश में आपातकाल सी स्थिति है. राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव ने कहा कि सरकार की नीति तानाशाही है. विरोध सभा की अध्यक्षता झाविमो जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह बिट‍्टू ने की. मौके पर झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य रामदिवस जायसवाल, मो जमील अख्तर, मो कबीर, प्रोमिला सोरेन, रवींद्र मरांडी, निर्मल हाजरा, अरशद परवेज, डॉ रियाजुद‍्दीन, संतोष कुमार यादव, प्रवीण सिंह, राजेश सिंह, टिंकू खान, अशोक यादव, द्वारिका साह, हरि मंडल, सुभाष हेंब्रम, बाबूलाल राय,माले के पलटन हांसदा, माकपा के मोइन अंसारी, देवीसिंह पहाड़िया, राजद के लक्ष्मण पासवान, प्रवीर कुमार वर्मा, राधा हरिजन, लक्ष्मीनारायण राउत, पंकज यादव, जुलकर अंसारी, किशोर कुमार यादव आदि मौजूद थे.
विरोधसभा को संबोधित करते जेवीएम नेता प्रदीप यादव.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola