गिरिडीह में गैस एजेंसी का मालिक हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

दुमका. दुमका-साहिबगंज रोड पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमझरी मोड़ से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नक्सलियों को धर दबोचा है. उनके पास से लेवी के चार लाख रुपये, नक्सली साहित्य, तीन मोबाइल एवं एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है. एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनमें से एक दिनेश […]
दुमका. दुमका-साहिबगंज रोड पर काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमझरी मोड़ से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो नक्सलियों को धर दबोचा है. उनके पास से लेवी के चार लाख रुपये, नक्सली साहित्य, तीन मोबाइल एवं एक बजाज पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गयी है.
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इनमें से एक दिनेश कुमार मंडल गिरिडीह जिले के देवरी थाना क्षेत्र के पर्वतरायडीह का रहने वाला है, जबकि दूसरा रवींद्र कुमार मंडल उर्फ डिस्को दुमका जिले के ही रामगढ़ थाना क्षेत्र के डहुजोर का है. गिरफ्तार दिनेश कुमार मंडल पूर्वी बिहार-पूर्वोत्तर झारखंड में सक्रिय हार्डकोर माओवादी जगदीश दा उर्फ मोटा उर्फ मोछू उर्फ भंडारी उर्फ मिथिलेश मंडल का फुफेरा भाई है. जगदीश मूल रूप से गिरिडीह जिले के गांडेय थाना क्षेत्र के मरगोडीह का रहनेवाला है.
जगदीश इन दिनों दुमका-गोड्डा व पाकुड़ जिले में सक्रिय है. लेवी की यह राशि उसी के द्वारा वसूली गयी थी. रवींद्र जगदीश का सहयोगी व नजदीकी था. उसने यह राशि दिनेश को देने के लिए रवींद्र को उपलब्ध करायी थी. उक्त रकम के लेन-देन के दौरान ही पुलिस ने दोनों को धर दबोचा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




