अतिक्रमणमुक्त होगा रामगढ़ बाजार

Published at :26 Oct 2016 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमणमुक्त होगा रामगढ़ बाजार

रामगढ़ : विकास भवन सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री की बैठक बीडीओ राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रामगढ़ बाजार में अतिक्रमण का मामला छाया रहा है. बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार ने सीओ रमा रविदास से रामगढ़ बाजार में अतिक्रमण एक साल से लंबित होने तथा अतिक्रमण नहीं हटाने का कारण जानना […]

विज्ञापन

रामगढ़ : विकास भवन सभागार में मंगलवार को बीस सूत्री की बैठक बीडीओ राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. जिसमें रामगढ़ बाजार में अतिक्रमण का मामला छाया रहा है. बीस सूत्री अध्यक्ष दीपक कुमार ने सीओ रमा रविदास से रामगढ़ बाजार में अतिक्रमण एक साल से लंबित होने तथा अतिक्रमण नहीं हटाने का कारण जानना चाहा.

इस पर सीओ पुन: जांच कर अतिक्रमण हटाने का आश्वासन दिया. वहीं चिहुटिया गांव के पहाड़िया टोला में एक भी चापाकल नहीं रहने और ग्रामीणों द्वारा बहियार का पानी पीने का मामला उठाया है. बीडीओ ने पंचायत स्तर से पीएचडी विभाग को 60 हजार रुपये के भुगतान कर चापाकल देने का अाश्वासन दिया. कस्तूरबा गांधी आवसीय विद्यालय से अल्पसंख्यक के नामांकित सीट का ब्योरा मांगा गया. मौके पर बीपीओ गौरव कुमार, नाजीर हेंब्रम, सहायक अभियंता रामाकांत, गुंजन राणा, कमल किशोर, रविशंकर कुमार आदि उपस्थित थे.

बीस सूत्री की बैठक में छाया रहा रामगढ़ बाजार के अतिक्रमण का मुद्दा
चिहुटिया गांव के पहाड़िया टोला में एक भी चापाकल नहीं होने का मामला छाया रहा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola